ठंड का कहर शुरू, कोहरे ने जनजीवन किया अस्तव्यस्त, रेड अलर्ट जारी

गाजियाबाद। मौसम ने ठंड का कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इस कारण राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी दी है। इन 14 जिलों में सुबह सें घना कोहरा छाया हुआ है। इसी के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। गाजियाबाद में भी सुबह से ही कोहरा अपना कहर दिखा रहा है। सूरज ना निकलने से तापमान में काफी गिरावट आई है और जनपद के लोग कंपकपाने को मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश के 14 से अधिक जिलों में कोहरा इस कदर है कि थोड़ा दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा है। सूरज के दर्शन ना होने से ठंड काफी बढ गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्लीएनसीआर व गाजियाबाद समेत अनेक जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी किया गया। कोहरे को देखते हुए वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का प्रयोग करेने तथा सुबह-शाम हाईवे व एक्सप्रेसवे पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, कडाके की ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की हिदायत दी है।



