राजनीतिलेटेस्टशहर

मोदी मित्र अभियान को सफल बनाने के लिए नियुक्त किए सह प्रभारी

  • मोदी मित्र अभियान के साहिबाबाद वि.स. प्रभारी मोहम्मद जुबेर ने पांच कार्यकर्ताओं को दिए नियुक्ति पत्र
    गाजियाबाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं मोदी मित्र अभियान के साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी मोहम्मद जुबेर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं एवं भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समाज के गैर राजनीतिक व्यक्तियों को मोदी मित्र बनाने के चार सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। एक कार्यक्रम में मोहम्मद जुबेर ने मोहम्मद इमरान कुरैशी, मोहम्मद नजर, मोहम्मद अकरम चौधरी, मोहम्मद शहजाद व मोहम्मद राजा कुरैशी को नियुक्ति पत्र दिए। मोदी मित्र अभियान से जुड़ने और क्षेत्र के लोगों को इस अभियान से जोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी मोदी मित्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी मित्रअभियान को गति देने के लिए ही सह प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button