राजनीतिलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी दो किलोमीटर तक करेंगे रोड शो, जनविश्वास यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा

  • सभी विधानसभाओं में जन विश्वास यात्रा का होगा भव्य स्वागत : संजीव शर्मा
    गाजियाबाद।
    भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का महानगर की सभी 3 विधानसभा सीटों के 50 स्थानों पर स्वागत होगा। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा स्थानीय सांसद , विधायक विधान परिषद सदस्य और महापौर यात्रा के साथ रहेंगे।
    रामलीला मैदान घंटाघर के सभागार पर पत्रकारों से वार्ता में शर्मा ने बताया कि रथ के साथ 10 बड़ी कारों में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक चलेंगे। 25 दिसंबर को मुरादनगर विधान सभा क्षेत्र स्थित हंस इंटर कॉलेज पर सुबह 10 बजे विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत एवं विशाल जनसभा का आयोजन होगा। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में लाजपत नगर स्थित शनि चौक पर विधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में दूसरी बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। शहर विधानसभा में अंबेडकर रोड स्थित कालका गढ़ी चौक से यात्रा का रोड शो प्रारंभ होगा जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 2 किलोमीटर लंबे इस यात्रा मार्ग को कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर और होर्डिंग से सजा दिया है। मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों में से गाजियाबाद लोकसभा की शहर विधानसभा को अपनी यात्रा के लिए चयनित किया है। उन्होंने बताया कि उनकी आगमन की सूचना से कार्यकर्ताओं में जोश है तथा जन सामान्य भी योगी आदित्यनाथ को सुनने और देखने के लिए सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि योगी आदित्यनाथ की जन विश्वास यात्रा को सभी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के सहयोग से ऐतिहासिक बनाने का काम किया जाएगा। महापौर आशा शर्मा ने मुख्यमंत्री आगमन की सभी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के माध्यम से यात्रा मार्ग को साफ सुथरा और सजाने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगी, उस विधानसभा क्षेत्र के विधायक उस यात्रा के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही कई जगह यात्रा पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी।
    क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि जबसे बीजेपी उत्तर प्रदेश की सरकार में आई, इसके बाद से प्रदेश उन्नति और विकास की तरफ अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में तमाम योजनाएं लोगों के लिए चलाई गई है और इस जन विश्वास यात्रा के माध्यम से उन योजनाओं और सरकार के कार्य को लोगों के बीच में पहुंचाया जाएगा। इस बार फिर से योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में 2022 में बीजेपी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। शहर सीट भी रिकॉर्ड मतों से जीतने का काम किया जाएगा।
    प्रेस वार्ता में भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, सह मीडिया प्रभारी नीरज गोयल, धीरज अग्रवाल, मीडिया संपर्क विभाग के महानगर संयोजक प्रदीप चौधरी, जय कमल अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज मित्तल, राजेंद्र मित्तल मेंदी वाले, उमेश भाटी, व्यापारी नेता राकेश स्वामी, प्रतीक माथुर, पार्षद राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button