राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जनपदों का किया हवाई सर्वेक्षण

  • बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी गति से संचालित करने के निर्देश
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जनपद गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोण्डा एवं बाराबंकी का आज हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनहानि व पशुहानि में प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि का वितरण तेजी से किया जाए। बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट्स का वितरण त्वरित गति से कराया जाए। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित गांवों में संचालित राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता के अनुसार सरयू नदी की बाढ़ से जनपद गोरखपुर के 41 गांव, जनपद संतकबीर नगर का एक गांव, जनपद बस्ती के 12 गांव, जनपद अयोध्या का एक गांव, जनपद गोंडा के 24 गांव तथा जनपद बाराबंकी के 19 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित जनपदों में चलाये जा रहे राहत कार्यों में शरणालयों की स्थापना, खाद्यान्न सामग्री, लंच पैकेट का वितरण एवं मेडिकल टीमों की तैनाती शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button