लेटेस्टशहर

डीपीएस राजनगर के छात्रों का कक्षा 10वीं का रिजल्ट रहा शानदार

गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर का कक्षा दसवीं का रिजल्ट शानदार रहा। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षाफल घोषित किया गया,जिसमें डीपीएस राजनगर के छात्रों का परीक्षाफल शानदार रहा। सृष्टि जैन (99 प्रतिशत), श्रेष्ठ बंसल (98.8 प्रतिशत) तथा निष्ठा (98.6 प्रतिशत) ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 67 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 64 बच्चों ने 80-89 प्रतिशत अंकअर्जित किये। 92.30 प्रतिशत छात्रों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विशेष योग्यता अर्जित की। अशित गुप्ता (98.4 प्रतिशत), कुणाल त्यागी (98.2 प्रतिशत), पीयूष श्रीवास्तव (98 प्रतिशत), त्रिशा वार्ष्णेय (97.6 प्रतिशत), प्रांशु जैन(97 प्रतिशत), रिधिमा गोयल (96.6 प्रतिशत), नौराहा जोस (96.4 प्रतिशत), रीया कपूर (96.2 प्रतिशत), आशुतोष शर्मा (96 प्रतिशत), निहारिका सिंह (96 प्रतिशत), राजवर्धन बेनीवाल (96 प्रतिशत), आयुषी गुप्ता (96 प्रतिशत), वंदित अग्रवाल (95.8 प्रतिशत), शौर्य अग्रवाल (95.6 प्रतिशत), दिवससती(95.6 प्रतिशत), सोहम अग्रवाल (95.4 प्रतिशता), रीया गोयल (95.4 प्रतिशत), रजत त्यागी (95.4 प्रतिशत), सुहानी सुदर्शन (95.2 प्रतिशत), आयुषी चौधरी (95 प्रतिशत), कुशाग्र जोशी (95 प्रतिशत) तथा प्रणवीर सिंह (95 प्रतिशत) ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 100 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। समस्त विद्यार्थियों ने औसत 87.05 प्रतिशत अंक अर्जित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button