सिविल डिफेंस के वार्डनों को हार्ट अटैक, हेमरेज व स्ट्रोक से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण


गाजियाबाद। हर मुश्किल घड़ी में सदैव आगे बढ़कर मानव सेवा, ट्रैफिक कंट्रोल, आपदा प्रबंधन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सिविल डिफेंस के वार्डनों को भारत सरकार स्वयं क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता जताई थी। इसी क्रम में 8.12.2025 से 14.12.2025 तक प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का आयोजन प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक रामलीला मैदान, कविनगर स्थित जानकी सभागार में किया जा रहा था। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद गुलाम नबी द्वारा प्रशिक्षण में आये वार्डन / स्वयंसेवकों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक एवं हैमरेज तथा बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद की वार्डन सेवा की स्टॉफ आफिसर हताहत सेवा में तैनात डा. प्राची गर्ग द्वारा कृत्रिम श्वसन के प्रकार एवं सी.पी. आर, स्ट्रेचर एवं घायल को ले जाने का तरीका, सी.पी.आर. एवं स्ट्रेचर का अभ्यास विषय पर प्रकाश डाला। उपरोक्त प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा प्रश्नपत्र के माध्यम से ली गयी। प्रशिक्षण के समापन दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) / उपनियंत्रक, एवं चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले वार्डन / स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। तदोपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वार्डन / स्वयंसेवकों का अपर जिलाधिकारी (नगर) / उपनियंत्रक द्वारा उत्सार्वधन किया गया ओर उनसे फीड बैक भी प्राप्त किया गया। उक्त प्रशिक्षण में हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन आरक्षित, दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन, तुषार शर्मा, आई.सी.ओ. नागरिक सुरक्षा, गाजियाबाद द्वारा अपना विशेष सहयोग प्रदान किया गया।



