नागरिक सुरक्षा ने किया वार्डन स्वयं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का आयोजन

गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन / स्वयं क्षमता निर्माण के चतुर्थ प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कविनगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी सभागार में किया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण में सर्वप्रथम वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद गुलाम नबी द्वारा आग का त्रिभुज और आग बुझाने के सिद्धान्त एवं अग्नि की विधियों पर प्रकाश डाला गया। भोजन अन्तराल के उपरांत अग्निशमन विभाग से आये हुए दारा सिंह द्वारा अग्निशमन दल का गठन एवं आग की वर्गीकरण, आग लगने के कारण एवं आग से बचाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त प्रशिक्षण में नेम सिंह, सहायक उपनियंत्रक, विमलेश भण्डार अधीक्षक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद, हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) एवं दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन टाउन हॉल प्रखण्ड, तुषार शर्मा आई.सी.ओ. टाउन हॉल द्वारा प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक आयोजन में नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टाफ तथा वरिष्ठ वार्डनों के साथ सहयोग प्रदान किया गया।



