लेटेस्टशहरशिक्षा

डीपीएस एचआरआईटी कैंपस में आयोजित हुआ बारहवीं के छात्रों का साइटेशन समारोह

गाजियाबाद। मेरठ रोड मोरटा स्थित डीपीएस एचआरआईटी कैंपस में बोर्ड परीक्षाओं के आरंभ होने से पूर्व साईटेशन समारोह का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में वंदना, स्वागत गीत एवं छात्रों के प्रेरणादायक नृत्य के उपरांत विद्यालय की डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल व प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर ने छात्रों को साइटेशन एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के साथ छात्रों के संबंधों एवं उनकी प्रगाढ़ता को बड़े भावविभोर करने वाले शब्दों में प्रस्तुत किया। समारोह में छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button