लेटेस्टशहरशिक्षा

डीपीएसएचआरआईटी में बाल मेले का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विद्यालय में विभिन्न खेलों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। नृत्य, कला एवं संगीत की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । फोटो कार्नर, बंजारा कॉर्नर एवं विभिन्न खाने-पीने के स्टाल भी लगाए गए। लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। मेला न केवल छात्रों के मनोरंजन अपितु ज्ञान वर्धन को भी ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। मेले के विभिन्न कार्नर छात्रों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
मेले में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। मेले के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदनी शेखर द्वारा लकी ड्रॉ द्वारा विजेताओं को उपहार भी प्रदान किए गए एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button