लेटेस्टशहर

नेशनल प्रतियोगिता में गाजियाबाद के बच्चों ने बटोरे मेडल

गाजियाबाद। विजय नगर प्रताप विहार स्थित गाजियाबाद कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने मेरठ में आयोजित नेशनल कराटे प्रतियोगिता में दो-दो हाथ करते हुए मेडलों पर अपना कब्जा किया है। गाजियाबाद कराटे स्कूल के चीफ कोच नरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ ट्रांसलम इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय आईएसकेयू नेशनल कराटे प्रतियोगिता में जिस्म की 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिस्म की आसाम, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात की टीमों ने भी भाग लिया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद कराटे स्कूल के 10 खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिस्म के 7 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए। स्वर्ण पदक आराध्या व सोनम ने, रजत पदक मान्या, जिया सिंह, दीपिका, रिया सिंह ने व कांस्य पदक शौर्य ने जीता है। चैंपियनशिप से आने के बाद गाजियाबाद कराटे स्कूल के पदाधिकारी आरके सप्रू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button