राज्यलेटेस्ट

जनचेतना केन्द्र में बच्चों ने धूमधाम से मनाया अष्टमी व राम नवमी का पर्व

देहरादून। जनचेतना केन्द्र परिसर में दुर्गा नवमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पठन-पाठन में आ रहे सभी बच्चों ने सुबह मां दुर्गा की आरती की। केन्द्र की तरफ से सभी बच्चों को हलवा,छोले और केले दिए गए। आसपास के घरों से कुछ लोगों ने आकर यहां केन्द्र में पठन-पाठन को आने वाली छह से 11 साल की कन्याओं की पूजा की। उन्हें कंजक के रूप में जिमाया। पूजा के बाद सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस तरह से बच्चों की खूब मौज रही। केन्द्र की ओर से भी काफी कुछ प्रसाद के रूप में उन्हें खाने के लिए मिला तो आसपास के लोगों ने भी हलवा-पूरी, छोले आदि का प्रसाद वितरित दिया। इस मौके पर अध्यापिका रचना बहल, अध्यापकगण रमेश पोटवाल, नरेश मलासी भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर पूजा के इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button