




देहरादून। नव जन चेतना द्वारा यहां गांव गुजराड़ा में जन चेतना केन्द्र में निर्धन बच्चों के लिये चलाये जा रहे नि:शुल्क पठन-पाठन कार्यक्रम के अर्न्तगत बीते दिन खेलकूद और अतिरिक्त गतिविधियों में बच्चों न बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने केंन्द्र परिसर में की गई बागवानी और घरेलू खेती के क्षेत्र में सफाई आदि का कार्य करके फूलों और सब्जी के पौधों को पानी भी दिया। वहीं दूसरी ओर बच्चों ने अलग-अलग समूह बनाकर कैरम बोर्ड का खेल प्रतियोगिता के रूप में खेला। एक घने पेड़ की छाया के नीचे म्यूजिकल चेयर का खेल खेला और कविताओं पर आधारित अंताक्षरी की प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसके साथ-साथ बच्चों ने केन्द्र में चलाये जा रहे कंप्यूटर की नियमित कक्षाओं में भी कंप्यूटर चलाने का अभ्यास किया। बीते दिन की सभी गतिविधियों से बच्चें काफी आनंदित हुए और चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना बड़े ही उत्साह से उपरोक्त गतिविधयों में भाग लिया।



