उत्तर प्रदेशमेरठस्लाइडर

मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा

  • लोकमंगल के देवता व देवाधिदेव भगवान शिव की कृपा सभी भक्तों को समान रूप से प्राप्त होती
  • बच्चे, युवा, वृद्ध, महिलाएं कांवड़ लेकर, सामाजिक समता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्रद्धा भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे
  • श्रद्धालुओं की कठिन साधना और परिश्रम में अपार श्रद्धा का भाव देखने को मिल रहा
  • इस श्रद्धाभाव को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता
  • ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात के लिए पुख्ता व्यवस्था की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान शिव लोकमंगल के देवता व देवाधिदेव हैं। उनकी कृपा सभी भक्तों को समान रूप से प्राप्त होती है। पवित्र सावन माह में शिव भक्त कांवड़ के रूप में जल लेकर कल से बाबा अवघड़ नाथ, पुरामहादेव तथा दूधेश्वर नाथ आदि मन्दिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेंगे। बच्चे, युवा, वृद्ध तथा महिलाएं कांवड़ लेकर, सामाजिक समता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्रद्धा-भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार को जनपद मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की कठिन साधना और परिश्रम में अपार श्रद्धा का भाव देखने को मिल रहा है। इस श्रद्धाभाव को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार, स्वयंसेवी, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पण्डाल लगाकर कांवड़ यात्रियों का स्वागत व अभिनन्दन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी शिवभक्तों का दायित्व है कि वह कांवड़ ले जाते समय दूसरों की परेशानी को भी समझें। अपने सह कांवड़ यात्रियों, अन्य शिवभक्तों तथा राहगीरां की सुविधाओं का ध्यान रखें। उत्साह, उमंग, श्रद्धा व भक्ति के वातावरण तथा कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने के लिए कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व प्रत्यक्ष रूप से भी लगातार कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अराजक व उपद्रवी तत्वों को बेनकाब करना प्रत्येक कांवड़ संघ का दयित्व है। ऐसे तत्वों को कांवड़ यात्रा में न घुसने दें तथा इसकी सूचना प्रशासन को तत्काल दें। प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने का काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button