मुख्यमंत्री योगी ने श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में श्रावण कांवड़ मेला-2025 का किया शुभारम्भ

- श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
- मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्यों तथा कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में श्रावण कांवड़ मेला-2025 का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व, उन्हांने श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्यों तथा कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने श्री दूधेवश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर के संरक्षण और आध्यात्मिक विकास के लिए श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महन्त नारायण गिरी जी महाराज का अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह मन्दिर शिव भक्तों की आस्था के केन्द्र के साथ-साथ सनातन संस्कृति का जीवन स्वरूप है। इस अवसर पर श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महन्त नारायण गिरी जी महाराज, श्रद्धालुगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



