राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने आईटीएस में किया कैंपस कालिंग कैंपेन का शुभारम्भ



गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कालेज में राष्ट्रीय महिला आयोग के नए प्रयास कैंपस कालिंग कैंपेन का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहटकर एवं आई.टी.एस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने मां सरवती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने स्वागत सम्बोधन में अर्पित चड्ढा ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में आई.टी.एस -द एजुकेशन ग्रुप द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज कि विकास एवं राष्ट्र के उत्थान एवं विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को देश की आधी आबादी को साथ लिए बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है और तभी सच्चे अर्थों में देश आगे बढ़ेगा। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा राहतकर ने राष्ट्रीय आयोग द्वारा किया जा रहे प्रयासों एवं अनेक प्रकार की पहल का उल्लेख्य करते हुए कहा कि आज के समय में जागरूकता एवं अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों कि प्रति सही जानकारी के साथ साथ उपलब्ध कानूनों के बारे में
जानकारी उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में महिला आयोग द्वारा किये गए अनेक पहल एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी। अपने सम्बोधन में श्रीमती रहटकर ने वर्तमान समय में कौशल विकास एवं अपने आपको तकनीकों के माध्यम से स्वावलम्बन की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता जताई जिससे महिलाएं भी बराबरी से परिवार एवं समाज के विकास में अपना योगदान देकर समानता के अवसरों का दोहन कर सकें। इसके पूर्व आई.टी.एस गाजियाबाद के आईटी एवं स्नातक परिसर के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिना 50 प्रतिशत आबादी कि योगदान एवं उनकी बराबरी की भूमिका को सुनिश्चित करते हुए एवं महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया बिना समाज और देश के समग्र विकास का लक्ष्य प्राप्त कर राष्ट्र को विश्वगुरु के रूप में स्थापित कर पाना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा की इस लक्ष्य की प्राप्ति कि हम सभी को अपने व्यक्तिगत स्तर पर परिवार में महिलाओं के प्रति सम्मान, उनकी सक्रिय भागीदारी एवं योगदान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से एक- दिवसीय कार्यशाल का आयोजन किया गया जिसमें स्वतंत्र शोधकर्ता डॉ. पलक मित्तल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ सुश्री कामाक्षी शर्मा तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के मीडिया सलाहकार शिवम गर्ग ने लैंगिक समानता एवं साइबर जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए आई.टी.एस (स्नातक परिसर), मोहन नगर, गाजियाबाद की उपप्राचार्य डॉ नैंसी शर्मा ने कार्यशाला के विषयवस्तु पर प्रकाश डाला एवं कहा कि आज के समय में लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने एवं इस दिशा में गंभीर प्रयास की आवश्यकता है।



