उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्यशिक्षा

मेधावी छात्रों को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया सम्मानित

  • संस्कृति और नैतिकता का पालन करें, तभी होगी सच्ची सफलता: मयंक गोयल
  • कर्म पर रखें विश्वास, फल की चिंता न करें
  • सफलता का श्रेय केवल स्वयं को न दें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र—छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेधावी छात्र—छात्राओंं का सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा द्वारा गाजियाबाद जिले के मेधावी छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने प्रयास सदैव जारी रखें, क्योंकि आपका अधिकार केवल कर्म पर है, फल पर नहीं। जीवन में जितने भी लोग महान बने हैं, वे अपने निरंतर प्रयास और कर्म के बल पर ही आगे बढ़े हैं— चाहे वह महात्मा गांधी हों, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हों, प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय स्वयं को न दें, क्योंकि आपकी सफलता आपके गुरु, माता-पिता, सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश, तथा राजनीतिक इच्छाशक्ति पर भी निर्भर करती है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यदि आपको सफल होना है तो निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है। जीवन में जब आप सफलता प्राप्त कर लें, तो दो बातों को सदैव स्मरण रखें, एक अपने राष्ट्र देश की संस्कृति और भाषा के विकास में योगदान दें। दूसरा अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा, अयान जैन आईएएस (ट्रेनिंग), जिला विद्यालय निरक्षक धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button