लेटेस्टशहर

जनचेतना केन्द्र में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, बच्चों को दिया भगवान बुद्ध के बारे में ज्ञान

देहरादून। यहां पिछले 5 माह से चल रहे जनचेतना केन्द्र में गौतमबुद्ध के जन्म दिवस पर बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के बारे में बच्चों को पूरा ज्ञान बच्चों को दिया गया। पंचशील के जो उनके जीवन से संबंधित नियम हैं उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन पांच नियमों को विस्तार से बच्चों के बीच रखा गया ताकि बच्चों को उन नियमों के वास्तविकता के बारे में ज्ञान हो सके। इसके बाद केन्द्र में ग्रामीण बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ भी किया गया। कक्षा सात व कक्षा आठ की बच्चियों को कंप्यूटर के बारे में बताया गया और कंप्यूटर पर उनसे काम भी कराया गया। इन बच्चों के लिए कंप्यूटर एक नया विषय था, इससे पहले इन बच्चों ने न कभी कंप्यूटर देखा था और न काम किया था। सरकारी स्कूल में पढ़ रहे इन बच्चों को कक्षा 12 तक कंप्यूटर का कोई ज्ञान नहीं दिया जाता है और न ही उन्हें कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर चार्टर्ड एकाउंटेंट आशीष चौधरी ने भगवान बुद्ध के बारे में विस्तार से वर्णन किया। उनके जन्म और ज्ञान के बारे में बच्चों को बताया। उनकी पत्नी निधि चौधरी जो नोएडा से आई थीं उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया। बच्चियों को कंप्यूटर कक्ष में ले जाकर उनसे कंप्यूटर पर कार्य भी कराया। गाजियाबाद से पधारे शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा ने भी बच्चों के बीच ज्ञान की कई बातें कहीं और सभी ने मिलकर बच्चों के साथ मिष्ठान लड्डू व गुलाब जामुन खाए एवं सुक्षम जलपान भी किया। केन्द्र में मौजूद सभी बच्चों ने मेहमानों के स्वागत के लिए एक गीत प्रस्तुत किया। केन्द्र की शिक्षिका रचना बहल ने सभी का आभार व्यक्त किया। केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी ने केन्द्र की गतिविधियों पर रोशनी डाली। रमेश पेटवाल, लियो जार्ज व प्रोमिला जार्ज ने भी केन्द्र में आए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button