विश्व स्तनपान सप्ताह पर चुप्पी तोड़-हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। स्तनपान सप्ताह के तहत समाधान अभियान व इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चुप्पी तोड़-हल्ला बोल अभियान के अंतर्गत बाल मित्र केंद्र साहिबाबाद थाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गर्वभती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली महिलाओ को विश्व स्तनपान सप्ताह के मुख्य उद्देश्य तथा अभिभावक को पॉक्सो एक्ट 2012 पर विशेष कार्यशाला कर जानकारी दी गई । कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन समाधान अभियान की संस्थापक श्रीमति अर्चना अग्निहोत्री के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल संरक्षण, बाल यौन शोषण और हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु जागरूकता फैलाना एवं विश्व स्तानपन सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए गर्भवती महिलाओं को स्तनपान कराने के फायदों से अवगत कराते हुए समझाया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, फिर भी वर्तमान में 6 महीने से कम उम्र के आधे से भी कम शिशुओं को स्तनपान कराया जाता है इस अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की छात्राओं व अध्यापकों ने बाल मित्र केंद्र का दौरा कर बाल मित्र केन्द्र की कार्य प्रणाली की जानकारी ली। कार्यक्रम में समाधान अभियान की प्रबंधक सहित पूरी टीम उपस्थित रही।



