आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में बीपीटी के छात्रों ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतिम दिन डॉ. वीपी गुप्ता का सम्मान किया

गाजियाबाद। आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज में बीपीटी के 21वें बैच – 2025-29 के तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतिम दिन का आयोजन उत्साह और प्रेरणा से भरे वातावरण में हुआ। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कार्डियोपलमोनरी फिजियोथेरेपी के महत्व, अवसरों और संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विश्व प्रकाश गुप्ता, (कंसलटेंट कार्डियोपलमोनरी फिजियोथेरेपिस्ट, सी0टी0वी0एस टीम, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली) उपस्थित रहे। डॉ. विश्व प्रकाश गुप्ता का लगभग चार दशकों का समृद्ध अनुभव है, जिसमें उन्होंने एम्स, नई दिल्ली में 1985-2021 तक मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट एवं सी0टी0वी0एस फिजियोथेरेपी यूनिट के प्रमुख के रूप में कार्य किया। आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीपी गुप्ता का सम्मान किया। डॉ. आरपी चड्ढा एक दूरदर्शी शिक्षाविद् और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता है। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में आईटीएस समूह ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अपने संबोधन में डॉ.गुप्ता ने विद्यार्थियों को न केवल कार्डियोपलमोनरी रिहैबिलिटेशन को बारीकियों से अवगत कराया, बल्कि यह भी बताया कि एक सफल फिजियोथेरेपिस्ट बनने के लिए क्लीनिकल ज्ञान के साथ संवेदनशीलता, धैर्य और रोगी केंद्रित दृष्टिकोण भी आवश्यक है।
इस अवसर पर आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के प्रधानाचार्य, डॉ. एम थंगराज ने छात्रों को अपनी पढ़ाई में न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि नैतिक मूल्यों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
नए बैच के विद्यार्थियों ने भी पाठ्यक्रम की शुरूआत में ऐसे ज्ञानवर्धक सत्र के आयोजन के लिए आईटीएस-दी एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।



