गाजियाबाद
अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में पुस्तक मेला आयोजित

गाजियाबाद। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्याल के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। उद्धघाटन समारोह में कॉलेज की एडवाइजर प्रोफेसर अमिता देव ने पुस्तक मेले का उद्धघाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर हेमंत आहूजा ने सभी प्रकाशनों की सराहना की। मेले में बड़ी संख्या में छात्रों एवं अध्यापकों ने खूब रूचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान डीन पुस्तकालय प्रोफेसर आईपी शर्मा और पुस्तकालयाध्यक्ष डा. शिव शंकर श्रीवास्तव ने सभी का अभिवादन किया।



