भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की ली वर्चुअल बैठक, गांव चलो अभियान से जुड़ेंगे सभी

गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक पदों वाले एवं जनप्रतिनिधियों से 45 वें स्थापना दिवस, उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल के एवज में होने वाले आगामी सभी आयामों की संगठनात्मक तरीके से तैयारियों के बाबत दिशा निर्देश दिए गए। पार्टी के अगले आयाम गांव चलो अभियान के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपने संबोधन में कहा संगठन के हर नेता, कार्यकर्ता को इस अभियान से जुड़ना है। जिनकी जिम्मेदारी जिस गांव में लगी है वह गांव में प्रवास के दौरान कम से कम 8 घंटे संगठन के काम में अवश्य लगे। उनके लिए संगठन के द्वारा जो भी कार्य दिया है उन्हें धरातल पर करके उसकी रिकॉर्डिंग प्रदेश संगठन को अपडेट करें। सभी को इस अभियान की सफलता एवं 14 अप्रैल के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के आयोजन की ऐतिहासिक सफलता में जुट जाना। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इतनी बड़ी संख्या में वर्चुअल बैठक से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं का आभार प्रकट किया। इस वर्चुअल बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, उपाध्याय बॉबी त्यागी, महामंत्री राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, रानिता सिंह, गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि शामिल रहे।