राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

राहुल गांधी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दागे सवाल, कहा-राजस्थान के किसानों की चिंता क्यों नहीं करते

नई दिल्ली। यूपी जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने उनके आरोपों पर जवाब दिया है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर से वही किया जो उनसे उम्मीद की जा रही थी। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा संवेदनशील घटना पर राजनीति करते हैं। उन्हें किसानों से कोई मतलब नहीं है।
पोस्टमार्टम पर किसी ने अगर सवाल नहीं उठाए, तो राहुल गांधी उसके विशेषज्ञ न होने के बाद भी उस पर भ्रम फैलाकर वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है। लखीमपुर खीरी में जो हुआ उसको एक राजनीतिक अवसर के रूप में देखना ये गांधी परिवार अपने परिवार की साख को बचाने की कोशिश कर रहा है।
जहां तक राहुल गांधी और गांधी परिवार का सवाल है, इस परिवार का किसानों से, व्यापारियों से, हिंदुस्तान के हर वर्ग से कोई लेना-देना नहीं है। गांधी परिवार का केवल और केवल अपने परिवार से ही लेना-देना है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को राजस्थान के किसानों की चिंता नहीं है। राजस्थान में धान की खरीदी के लिए कुछ किसान प्रशासन के सामने गए थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया, वो किसान आज अस्पताल में भर्ती हैं, क्या राहुल गांधी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की? 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button