राजनीतिलेटेस्टशहर

सिखों के खिलाफ की गई गलत बयानबाजी पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गाजियाबाद। अमेरिका में सिख धर्म के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशन में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन और घन्टाघर शहीद भगत सिंह की मूर्ति के समक्ष पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर संयोजक सरदार बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सिख समाज के लोगों ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान सिख पंजाबी वेलफेयर सोसायटी व गुरुद्वारा समिति के सिख व पंजाबी समाज, महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा टीम के अधिकांश लोग शामिल हुए। पुतला दहन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा हम कांग्रेस द्वारा 1984 में दिए गए जख्मों को भूले नहीं है। सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं को अपमानित करने वालो को कड़ा सबक सिखाया जायेगा। इस दौरान सरदार बलप्रीत सिंह, सरदार योगेन्द्र सिंह, रमन दीप, मनु सिक्का, कुलवंत सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद मदन राय, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र भड़ाना,अमित जैन, हरदिश सिंह, हरसिमरन सिंह, हरपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, सरदार पवन,रंजीत सिंह, विपुल जैन, विनय जैन, पुनेश जैन, पुनीत जैन दीपक जैन योगेश जैन गुरप्रीत सिंह चन्नी, रोहित जैन, इसरार आलम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button