राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

शपथ लेने से पूर्व ही दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

  • आतिशी के माता-पिता ने की है आतंकियों की पैरवी: भाजपा
  • भाजपा से प्रारंभ से रही है महिला विरोध: आप
    नई दिल्ली। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी होंगी। इस घोषणा के होने के एक घंटे बाद ही भाजपा के कुछ प्रवक्ताओं ने आतिशी के परिवार पर आतंकवादियों की पैरवी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्टÑीय टीवी चैनलों पर बयान देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी के माता-पिता फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु की पैरवी कर रहे थे और अफजल गुरु के पक्ष में खड़े थे। जवाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी भाजपा पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाते हुए बयान दिया है कि भाजपा पार्टी प्रारंभ से ही महिला विरोधी रही है। आप नेताओं का आरोप है कि भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इन्दिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी और पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर समय-समय पर कई आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवानों पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके साथ सड़कों पर अमानवीय व्यवहार किया है। आप नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी के परिवार पर जो गंभीर आरोप भाजपा के नेता आज लगा रहे हैं वो उन्हें इतने साल तक कभी ध्यान नहीं आया। उनका कहना है कि भाजपा के ऐसे औछे और सिरफिरे आरोपों से मुख्यमंत्री होने जा रहीं विधायक आतिशी लेशमात्र भी विचलित होने वाली नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button