एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी मंडलों में चलाया जनजागरूकता अभियान

- दीवारों पर लिखे गए स्लोगन, लोगों को दी गई जानकारी
गाजियाबाद। एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मंडलों में दीवार स्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के मार्गदर्शन पर, महानगर संयोजक सरदार एस.पी. सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर परकार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा दीवारों पर लिखे एक राष्ट्र-एक चुनाव, वन नेशन-वन इलेक्शन, एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करो, लागू करो। हमारा समर्थन वन नेशन, वन इलेक्शन। देश के संसाधन बचाने हैं, एक राष्ट्र-एक चुनाव कराना है आदि स्लोगन लिखे गए। देश का मानवश्रम बचाना है, एक राष्ट्र -एक चुनाव लागू कराना है। विकसित भारत के निर्माण के लिए, एक राष्ट्र -एक चुनाव चाहिए। राजनगर मंडल में यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा तथा महानगर मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा, इसके लाभ और इसकी आवश्यकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। महानगर संयोजक सरदार एस.पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव देश को स्थायित्व, समय की बचत और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करता है। इससे शासन व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान पूरे नगर में सभी मंडलों के माध्यम से चलाया जा रहा है और इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। राजनगर मंडल के इस आयोजन में प्रमुख रूप से मनीष मित्तल, तरुण खन्ना, अनिल अरोड़ा, मनोज गिरी, कविता चौहान, रमा गुप्ता, राजेश्वर यादव, अभिजीत भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।



