शहर

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा ने उतारे 5 प्रत्याशी

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर भाजपा संगठन और मेयर ने पूरी तरह लामबंदी कर ली है। भाजपा की ओर से इस बार 5 पार्षदों को निगम कार्यकारिणी चुनाव में उतारा गया है। पिछली बार चार पार्षद उनके निगम कार्यकारिणी भी थे। 18 सितंबर को सीएम योगी गाजियाबाद आ रहे हैं ऐसे में भाजपा पार्षदों में 5 पार्षदों के नाम निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए तय करते हुए व्हिप भी जारी कर दी गई है। 17 सितंबर यानी कल महापौर द्वारा निगम सदन की बैठक आहूत की गई है जिसमें निगम कार्यकारिणी के लिए 6 सदस्यों का चुनाव होना है, इसमें भाजपा ने 5 पार्षदों को मैदान में उतार दिया है। पिछली बार भाजपा के चार सदस्य ही निगम कार्यकारिणी भी थे। भाजपा ने जिन पार्षदों को निगम कार्यकारिणी चुनाव में उतारा है उनमें राजीव शर्मा, अमित मुदगल, नीरज गोयल, नरेश भाटी, पूनम सिंह हैं। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पूर्व में भाजपा संगठन ने 4 सदस्यों को कार्यकारिणी चुनाव में उतारा था लेकिन इस बार हमने 5 सदस्यों को प्रत्याशी बनाया जिनको जिताकर हम कार्यकारिणी के सदस्य बनाएंगे, नगर निगम में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। उपरोक्तानुसार कार्यकारिणी के चुनाव में भी अधिक संख्या भाजपा के सदस्यों की ही होनी चाहिए इसलिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ बातकर भाजपा के 5 पार्षदों को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है। मुख्य सचेतक पार्षद दल अमित त्यागी ने सभी पार्षद मतदाताओं को व्हिप जारी की है। जिसमें सभी पार्षदों से पार्टी के निर्देश पर सदन की बैठक में प्रत्याशी के पैनल पक्ष में मतदान करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button