लेटेस्टशहर

जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ने फिर फहराया भगवा

-साहिबाबाद सीट ने जीत का बनाया रिकॉर्ड
गाजियबाद। सभी कयासों को झुठलाते हुए एक बार फिर गाजियाबाद जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ने भगवा फहरा दिया है। प्रदेश एवं देश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट साहिबाबाद पर फिर से सुनील शर्मा विधायक बने हैं और पूरे प्रदेश में जीत का रिकार्ड बनाया है। जिले में गठबंधन पूरी तरह धराशायी हो गया। जिस तरह से सुंबह से रुझान आ रहे थे उससे लग रहा था कि जिले की दो सीटों लोनी व मोदीनगर में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन राउंड दर राउंड भाजपा की स्थिति इन दोनों सीटों पर भी मजबूत होती चली गई। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के चर्चित नारे के चलते और लोनी की चेयरमैन रंजीता धामा के पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने के बाद भी नंदकिशोर गुर्जर भाजपा को यह सीट दिलाने में कामयाब हो गए। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने भी अपनी जीत का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। अतुल गर्ग ने दस फरवरी को हुए मतदान के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में जाकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनाव प्रचार किया था। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार में भी अतुल गर्ग गए थे। मोदीनगर विधानसभा सीट से एक बार फिर डाक्टर मंजू शिवाच ने जीत हासिल की है। मंजू शिवाच ने भी जीत का रिकॉर्ड कायम किया है। मोदीनगर से दूसरी बार विधायक बनकर महिला विधायक बनने का इतिहास रच दिया है।
2017 के चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की थी ठीक उसी तर्ज पर 2022 में भी जिले की पांचों सीटों पर परचम लहराया है। यानी जिले में भाजपा संगठन ने फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ है। साहिबाबाद, शहर व मुरादनगर सीट की जिम्मेदारी महानगर संगठन पर थी जबकि मोदीनगर व लोनी सीट की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष पर थी। महानगर और जिलाध्यक्ष ने संगठन को बांध रखा और प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी मेहनत से काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button