लेटेस्टशहर

बिग स्माइल फाउंडेशन ने पौधरोपण करके हरियाली तीज का पर्व मनाया

गाजियाबाद। बिग स्माइल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संस्था के स्थापना दिवस व हरियाली तीज पर्व पर पौधरोपण किया। पौघरोपण आरडीसी में किया गया और उनकी देखरेख करने का संकल्प भी लिया गया। संस्था की संस्थापक सिमरन रंधावा ने बताया कि संस्था की स्थापना दो वर्ष पहले 11 अगस्त को ही हुई थी। संस्था का उददेश्य समाज सेवा व झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करना है। इसी के चलते संस्था के पदाधिकारी झुग्गी बस्तियों के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें किताबें, कॉपियां आदि उपलब्ध कराते हैं। संस्था के दूसरे स्थापना दिवस व हरियाली तीज से संस्था ने आरडीसी से पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान शुरू किया है। झुग्गियों में रहने वाले बच्चों से भी पौधरोपण कराया गया ताकि वे पेड़-पौधों का महत्व समझ सकें। जितेंद्र रंधावा, शर्मिला सहदेव, रुचि गर्ग, आरती गौड़, निष्ठा, पारुल सिंघल, किरण पोपली, महक मारवाह, रूपाली गुप्ता आदि ने भी पौधरोपण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button