लेटेस्टशहर

सपा-रालोद व बसपा को करारा झटका, भाजपा की ममता त्यागी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं

गाजियाबाद। आखिर वही हुआ जिसके कयास लगाए जा रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दो सदस्यों वाली भाजपा की प्रत्याशी ममता त्यागी निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं। आज नामांकन करने का समय दोपहर तीन बजे तक ही था। तीन बजे तक कोई और नामांकन करने कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचा। ऐसे में ममता त्यागी ही जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। अब तीन जुलाई को मतदान नहीं होगा सिर्फ जीत का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। बड़े ही नाटकीय तरीके से ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। नामांकन से पहले ममता त्यागी को एक निर्दलीय प्रत्याशी के साथ ही बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य शौकेन्द्र चौधरी ने भी ममता त्यागी के पक्ष में वोट करने का ऐलान किया था। भाजपा ने यहां विपक्षी दलों सपा-रालोद व बसपा को करारा झटका दिया है। ममता त्यागी के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर है। न क्रास वोटिंग और न ही किसी दल में तोड़फोड़ का आरोप लगा। बिना आरोपों को झेले ही भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button