राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता सरकार के मंत्री पार्थ चैटर्जी गिरफ्तार

  • मंत्री की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से बीस करोड़ बरामद, हिरासत में लिया
    नई दिल्ली।
    वेस्ट बंगाल से बड़ी खबर है। ममता बनर्जी की सरकार में एक मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में मंत्री को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व मंत्री की करीबी एवं अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी ने छापा मारा था। ईडी को अर्पिता चौधरी के घर से करीब बीस करोड़ रुपए मिलने की बात कही गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छापेमार कार्रवाई जारी है और नोटों को गिनने के लिए दो और मशीनों को लगाया गया है।
    बता दें कि ईडी के अधिकारियों ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में चटर्जी से शुक्रवार को रातभर पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने चटर्जी से आवास पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से उनसे पूछताछ शुरू की थी, इसके बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जब यह कथित घोटाला हुआ था, तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे। प्रवर्तन निदेशालय इस घोटाले में कथित रूप में शामिल लोगों के खिलाफ धनशोधन संबंधी पहलू की जांच कर रहा है।
    पार्थ चटर्जी अभी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं। सीबीआई दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है। पहली बार 25 अप्रैल को और दूसरी बार 18 मई को पूछताछ की गई थी।
    जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान ईडी ने करीब 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्पिता के अलावा ईडी ने कई और ठिकानों पर छापे मारे हैं। इस सूची में मंत्री पार्थ चैटर्जी, माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम शामिल बताए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button