उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भारत विकास परिषद साहिबाबाद द्वारा पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ

गाजियाबाद। भारत विकास परिषद् साहिबाबाद शाखा के द्वारा वार्ड 83 स्थित इन्दिरा कालोनी के प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। पार्षद कविता भाटी, साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं शाखा के सदस्य प्रवीण भाटी, अशोक गुप्ता के साथ कॉलोनी के अन्य लोग भी उपस्थित थे। पार्षद कविता भाटी ने शिविर में उपस्थित बच्चों को उनके मंगल जीवन की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें सदाचार से संबंधित बातें भी बताई। भारत विकास परिषद साहिबाबाद शाखा के सचिव प्रधानाचार्य बृजेश जादौन ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 120 बच्चों की उपस्थिति रही। सभी छात्र-छात्राओं को पंक्तिबद्ध कर राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ के साथ शिविर की शुरूआत हुई तत्पश्चात ईश्वर की वन्दना ‘सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु’ की गई। बच्चों ने बहुत ही उत्साह व मधुर वाणी में ईश- वंदना गायी। उसके बाद पांच बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया गया। तत्पश्चात बच्चों को पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर के बारे में जानकारी दी गई फिर बच्चों को कक्षाओं में बैठाकर पंचतंत्र की प्रेरणादायक कहानी सुनाई गई। कहानी के माध्यम से कहानी से मिलने वाली नैतिक शिक्षा को समझाया गया। उसके बाद स्वस्थ जीवन जीने के लिए कैसी दिनचर्या अपनायी जाये, को उदाहरणों के साथ समझायी गई। हाथों की साफ- सफाई के महत्व को समझाया गया। तदोपरांत स्कूल के प्रांगण में शारीरिक, मानसिक, कुशाग्र बुद्धि एवं तेजस्वी बनाने की युक्तियां खेल- खेल में सिखायीं गई।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् साहिबाबाद के अध्यक्ष हरीश गर्ग, सचिव बृजेश जादौन, महिला सहभागिता प्रमुख शोभा गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शिविर के संयोजक बीके वर्मा शैदी, प्रभारी अराधना शर्मा, उमेश बाबू गुप्ता, रेखा गुप्ता, यतीश गोयल, सुमित गोयल, ममता शर्मा, सोनाली गंभीर, बीसी जैन आदि परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर का प्रथम दिन का समापन 7 बजे राष्ट्रीय-गान के साथ किया गया। सभी बच्चों को अल्प आहार भी संस्था की ओर से दिया गया और इसके बाद सभी बच्चे खुशी खुशी अपने घर को गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button