गाजियाबाद

भारत विकास परिषद ने किया राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित

गाजियाबाद। भारत विकास परिषद (मुख्य शाखा) इन्दिरापुरम एवं संकल्प शाखा इन्दिरापुरम द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को समूहगान प्रतियोगिता एव गुरु वंदन छात्र अभिनंदन जेकेजी इटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। इस अवसर पर 12 स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय ओत प्रोत गीत भारत विकास परिषद समूहगान पुस्तिका चेतना के स्वर से चयनित हिन्दी, संस्कृत गीत चुनकर उनपर अपनी संगीत धुन वाघ यंत्रों में समहित कर राष्ट्रीय ओतप्रोत के गीत समूहगान रूप में गाए गए। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित एवं वंदे मातरम एवं गणपति स्तुति नृत्य करके हुई। बच्चों द्वारा समूहगान रूप में चयनित गीत भारत वंदे मातरम, जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान, धरती की शान तू है आदि गीतों ने हाल को तालियों से गूंजायमान कर दिया। प्रथम पुरस्कार जेकेजी विजयनगर, द्वितीय जेकेजी इंटरनैशनल इन्दिरापुरम, तृतीय पुरस्कार सेट एनरडूयज स्कूल इन्दिरापुरम, चतुर्थ पुरस्कार इन्दिरापुरम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधकों द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं का अभिनंदन कर उनको अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करते रहने के लिए उत्साहवर्धन राष्ट्रीय संस्कार कार्यकारिणी सदस्य पवन गौतम ने किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में जेकजी स्कूल गुप्र चैयरमेन जेके गौड़, रहे उन्होंने इस प्रतियोगिता का महत्व बताते हूं स्वयं 35 सालों से इस कार्यक्रम में जुड़े रहने का बताया। विशिष्ट अतिथि रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति गौरव मित्तल की उपस्थिति रही। उन्होंने परिषद के सभी प्रकल्पों को संस्कारित एवं समाज के लिए उपयोगी बताया। क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल ने शाखा के संयुक्त प्रयास की सराहना की। क्षेत्रीय संयोजिका महिला सहभागिता इंदू वार्ष्णेय ने बच्चों को गीत के माध्यम से दे रहे संस्कारों का महत्व बताया। प्रांतीय अघ्यक्ष कवित बंसल, समूहगान प्रभारी श्रीमती निधि गोयल ने समूहगान के नियमों की जानकारी दी। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त संगीतकार अजय झा, प्रसिद्ध भजन गायक रजत मित्तल, उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय से पुरस्कृत दामिनी गुप्ता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। दोनों शाखाओं की मातृशक्ति, सदस्य पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button