गाजियाबाद

राजनगर एक्सटेंशन रामलीला में भरत मिलाप और श्री राम का हुआ राज्याभिषेक

गाजियाबाद। रावण के अहंकार को नष्ट करने के बाद श्रीराम 14 बरस के बाद अयोध्या लौटे तो उल्लास का वातावरण छा गया। प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा में पलक पांवड़े बिछाए खड़े भरत मंच के नीचे उपस्थित विशाल जनसमूह। पत्नी सीता, अनुज लक्ष्मण समेत श्रीराम के पहुंचते ही भरत उनके चरणों पर गिर पड़े। श्रीराम ने उनको उठाकर गले लगा लिया। इसके बाद दोनों भाइयों की आंखों से आंसू छलक उठे। वहां मौजूद जनता-जनार्दन भावविभोर होकर दोनों भाइयों का जयकारा लगाते हुए पुष्पवर्षा करती है। यह दृश्य राजनगर एक्सटेंशन रामलीला मैदान पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट के संरक्षक राकेश त्यागी, संरक्षक एवं एडवोकेट तेजवीर त्यागी, पार्षद एवं संरक्षक सुमन लता पाल, संरक्षक पंकज भारद्वाज, अनिल तोमर, अनिल शर्मा, दीपक सहलोत, अंकित गुप्ता, नरेश सिरोही, एडवोकेट प्रदीप त्यागी, मनोज अग्रवाल, रूपक चौधरी, राहुल ढाका, अभिषेक शर्मा, भूरी सिंह, अरविंद भारद्वाज, कैप्टेन सचिन शर्मा, कुश त्यागी, रवींद्र कुमार गर्ग, एनके शर्मा, अतुल त्यागी, कपिल त्यागी, कपिल शर्मा , डॉ. अनिल सिंह, विनोद त्यागी समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button