राजनीतिलेटेस्टस्लाइडर

नफरत और हिंसा के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कर्नाटक में राहुल गांधी मीडिया से रुबरु हुए। यात्रा को एक माह पूरा हो चुका है। कर्नाटक के तुरुवेकर में आरोप लगाया कि आरएसएस ने ब्रिटिश राज का समर्थन किया था। आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे। यह सब कार्य करने के लिए सावरकर को अंग्रेजों से पैसे मिलते थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है। लेकिन सरकार इसे मैनेज करने के लिए मीडिया पर कंट्रोल कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ ही भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि वे कारपोरेट के खिलाफ नहीं कतई नहीं हैं बल्कि मोनोपॉली के खिलाफ हैं। राजस्थान में प्रक्रिया के हिसाब से वहां सब कुछ सही है। सरकार ने कोई पावर यूज कर वहां अडानी को फायदा नहीं पहुंचाया है। अगर, कभी फायदा पहुंचाया जाएगा, तो उसका सबसे पहले विरोध वे ही करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में घृणा और सांप्रदायिकता फैलाने वाली हर ताकत से कांग्रेस लड़ेगी। वह चाहे किसी भी समुदाय से क्यों ना आते हो। भारत जोड़ो यात्रा नफरत और हिंसा के खिलाफ निकाली जा रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के जो भी नए अध्यक्ष होंगे, उन्हें रिमोट कंट्रोल से चलने वाला कहना अपमान है। सभी सक्षम हैं और गांधी-नेहरु परिवार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button