लेटेस्टशहर

भोजपुर टोल प्लाजा पर भाकियू ने किया प्रदर्शन, रालोद कार्यकर्ता भी हुए शामिल

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ ईस्टर्न पेरिफेरल के प्रभावित किसानों को कम मुआवजा दिए जाने के विरोध में भाकियू ने मोदीनगर के भोजपुर टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत की अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने कहा कि रालोद हमेशा किसानों के साथ है और रहेगी। इस मौके पर रणबीर दहिया, योगेन्द्र पतला, सत्येंद्र तोमर, जगत सिंह दोसा, राम भरोसे मोर्या, अजीत खंजरपुर, अमित त्यागी, इंदरपाल, अमित चौधरी, मनोज राठी, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button