कांवड़ यात्रा से पूर्व बैरिकेटिंग तथा मार्गो को व्यवस्थित करेगा निर्माण- नगर आयुक्त

- कांवड़ रूट पर पुलिस प्रशासन के साथ डटे रहेंगे नगर निगम के अधिकारी भी , 24 घंटे सफाई मित्रों की रहेगी ड्यूटी
- नगर निगम का साईं उपवन में होगा भव्य कांवड़ शिविर का आयोजन
गाजियाबाद। नगर निगम कांवड़ यात्रा में पूर्व की भांति अहम भूमिका में रहने वाला है जिसके क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की गई है, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 24 घंटे सफाई मित्रों की ड्यूटी कांवड़ रूट तथा कांवड़ शिविरों के पास लगाई जाएगी, डस्टबिन व अन्य व्यवस्था को बेहतर करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, नगर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई, तथा कांवड़ यात्रा से पूर्ण कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शिवालयों के पास पेयजल की व्यवस्था हेतु टैंकर लगाने, मार्गो में अतिरिक्त लाइट लगाते हुए प्रकाश व्यवस्था बनाने, कांवड़ रूट पर पानी छिड़काव करने, मार्गो को गड्ढा मुक्त करने, मार्गों को व्यवस्थित करने हेतु बैरिकेटिंग करने, कांवड़ मार्ग पर तथा शिवालयों के आसपास नॉनवेज की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए गाजियाबाद नगर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए, इसके अलावा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आवश्यक दिशा सूचक बोर्ड लगाने, तथा मुख्य मार्गो पर गाजियाबाद नगर निगम कांवड़ यात्रियों के लिए फूलों से स्वागत भी करेगा, फूलों की बौछार की जाएगी तथा मार्गो में भी फूल बिछाए जाएंगे व्यवस्था करने के निर्देश उद्यान विभाग को दिए गए हैं।बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी प्रकाश एसपी मिश्रा, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, आस कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



