गाजियाबाद

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बी.डी.एस ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। गत वर्षों की भांति इस बार भी आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर में 26वाँ बी.डी.एस (2025-29) सत्र प्रारंभ करने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई, जिसे विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रधानाचार्य-एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, डीन मेडिकल फैकल्टी, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ तथा आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. शिवानी माथुर, डीन-यू.जी. स्टडीज, प्रोफेसर पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेन्टिव डेंटिस्ट्री विभाग के द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी नवीन बी.डी.एस विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी और मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद गणमान्य अतिथियों द्वारा संस्थान के 25वें वर्ष की स्मारिका एवं लोगों का अनावरण किया गया तथा मेधावी यू.जी छात्रों को पुरस्कार प्रदान भी किये गये। आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर-पी.आर सुरिन्द्र सुद ने संस्थान के मार्गदर्शन सिद्धांतों और उनके द्वारा अन्य संस्थानों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को बी.डी.एस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए बधाई दी और छात्रों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी, ने 26वाँ बी.डी.एस बैच के सभी नवीन विद्यार्थियों का स्वागत किया और छात्रों को संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का परिचय कराया तथा वूमैन सेल और एंटी रैगिंग कमेटी जैसी लाभकारी सुविधाओं से अवगत भी कराया तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अर्पित चड्ढा ने आई.टी.एस परिवार के सभी सदस्यों को संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बी.डी.एस मे प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को उत्तम डेन्टल शिक्षा प्राप्त करने के लिए संस्थान में उपलब्ध विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीनिकल स्क्स्सि और रिसर्च के अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. आर. सी. गुप्ता ने सभी नवीन विद्यार्थियों को बी.डी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने विशाल अनुभव के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया और संस्थान की शैक्षणिक तथा रिसर्च गतिविधियों की सराहना करते हुए इस देश के शीर्ष डेंटल कॉलेजों में से एक बताया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वह मरीजों के प्रति सहानुभूति रखें और मरीजों और समुदाय की भलाई के लिए हमेशा एक जैसा दृष्टिकोण अपनाएं। अंत में उन्होंने देश के उभरते डॉक्टरों के लिए दंत चिकित्सा का एक अच्छा वातावरण बनाने के लिए संस्थान को बधाई भी दी। इसके बाद डॉ पीयूष कुमार, डीन-स्टूडेंट अफेयर्स, प्रोफेसर, आॅर्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी किया गया, जहाँ प्रत्येक छात्र ने अपना परिचय दिया। इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button