लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन में आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर में गत वर्षो की भांति 23वां बीडीएस (2022-26) सत्र प्रारंभ करने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया। आईटीएस डेंटल कॉलेज के अभी तक के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी दंत चिकित्सक के रूप में देश और विदेश में कार्यरत है तथा विद्यार्थियों को ग्रामीणांचल क्षेत्रों में अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम का प्रारम्भ विशिष्ट अतिथि डा. आरसी गुप्ता, प्रधानाचार्य-एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, डीन मेडिकल फैकल्टी, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, एसडीएम शुभांगी शुक्ला व आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर-पीआर सुरिन्द्र सूद तथा संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डा. श्रीनाथ ठाकुर और प्रधानाचार्य डा. देवी चरण शेट्टी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरूआत की गयी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने सभी नवीन विद्यार्थियों को बीडीएस पाठ्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर बधाई दी और अपने विशाल अनुभव के साथ उन्हें सफलता की ओर कैसे आगे बढ़ना है, इस बात पर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समाज की सेवा हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को अध्यापकों के महत्व को समझाया कि वह एक विद्यार्थी के जीवन में कितने महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। अंत में उन्होंने देश के उभरते डॉक्टरों के लिए दंत चिकित्सा का एक अच्छा वातावरण बनाने के लिए संस्थान को बधाई भी दी।
कार्यक्रम के दूसरे विशिष्ट अतिथि डा. आरसी गुप्ता ने सभी नवीन विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को इस संस्थान में प्रवेश लेने के लिये उनको बधाई दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि उन्होंने बीडीएस पाठ्यक्रम को चुनकर सही निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को सलाह दी कि वह अपने आपको दंत चिकित्सा के क्षेत्र मे विकसित करें एवं मरीजों का सम्मान करें, परिश्रम करें, पढ़ाई के समय का उपयोग करें और उन्होंने कहा कि फल कि चिंता न करते हुये अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें। सुरिन्द्र सूद ने बताया कि आईटीएस ग्रुप की स्थापना 1995 में हुई थी, उन्होंने छात्रों को संस्थान की परम्परा से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक समूह के सभी परिसरों (आईटीएस मोहननगर, गाजियाबाद, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा एवं आईटीएस डेन्टल कालेज, ग्रेटर नोएडा) से अवगत कराया तथा बताया कि समूह में 700 से अधिक योग्य तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा 8,000 से ज्यादा छात्रों को चार परिसरों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही उन्होंने बीडीएस में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को संस्थान के शानदार इतिहास और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान आज जो भी है उसमें सीनिर्यस और अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी तांकि वह अपने परिवार और संस्थान को सम्मान दिला सकें। इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डा. श्रीनाथ ठाकुर ने नवीन छात्रों को रोगियों को विश्व स्तरीय देखभाल प्रदान करने के लिए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम सफलताओं के साथ अध्ययनरत होने के लिये संस्थान के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य डा. देवी चरण शेट्टी ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और छात्रों को संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का परिचय कराया तथा वूमेन सेल, कोआॅर्डिनेटर और एंटी रैगिंग कमेटी जैसी लाभकारी सुविधाओं से अवगत भी कराया तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी किया गया। जहां प्रत्येक छात्र ने अपनी रूचि के विषय के बारे में संक्षिप्त चर्चा के साथ अपना परिचय दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी विद्यार्थियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button