गाजियाबाद

आईटीएस मोहननगर के बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के छात्र आईआईएम जम्मू से वापस लौटे

गाजियाबाद। गत सप्ताह भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू ने गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी एंड साइंस (आईटीएस) के बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए एक पांच दिवसीय समृद्ध इमर्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना और महत्वाकांक्षी प्रबंधन पेशेवरों को उद्योग जगत के अनुरूप तैयार करना है। इमर्शन प्रोग्राम में 25 उत्साही बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के छात्रों और आईटीएस गाजियाबाद के दो संकाय सदस्यों ने भाग लिया। आईआईएम जम्मू में छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और बीबीए एवं बीसीए छात्रों के लिए इमर्शन प्रोग्राम के दौरान संकाय और छात्रों को एक आकर्षक परिसर भ्रमण कराया गया, जिसकी शुरूआत प्रतिष्ठित क्लॉक टॉवर से हुई और इसमें आईआईएम जम्मू रिसेप्शन आर्का, मंडपम आॅडिटोरियम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक नालंदा लाइब्रेरी जैसी प्रमुख सुविधाएं शामिल थीं। आईटीएस गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व डॉ. वंचन त्रिपाठी और प्रोफेसर विशाल त्यागी ने किया, जिन्होंने भाग लेने वाले छात्रों को अपना समर्थन और प्रोत्साहन दिया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को आवश्यक प्रबंधकीय अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने के लिए एक सोच-समझकर तैयार किया गया पाठ्यक्रम शामिल था।
आईआईएम जम्मू द्वारा छात्रों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया यह एक प्रमुख पाठ्यक्रम है। इस 5-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, प्रबंधकों के लिए व्यावसायिक सांख्यिकी, विपणन का विकास, व्यवसाय में डिजिटल परिवर्तन का प्रभाव, डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांडिंग, व्यवसायों के लिए अक और टछ का परिचय, व्यावसायिक संचार में अक: नैतिकता और प्रभाव, पूँजी संरचना और उत्तोलन विश्लेषण, संचालन प्रबंधन, आलोचनात्मक सोच, उपभोक्ता व्यवहार, डेटा-संचालित निर्णय: संग्रह और विश्लेषण, व्यावसायिक रणनीति अनुप्रयोग, वित्तीय विवरण विश्लेषण, लीन प्रबंधन, संघर्ष प्रबंधन (गतिविधि-आधारित), आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम के संपन्न होने पर आईटीएस संस्थान ने आईआईएम जम्मू की टीम के प्रति उनके सहयोग और छात्रों को अन्वेषण, प्रयोग, सीखने और विकास का यह अद्भुत अवसर प्रदान करने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। कॉलेज पहुंचने पर छात्र और उनके अभिभावकों ने आईटीएस यूजी कैंपस, मोहन नगर, गाजियाबाद द्वारा छात्रों को सर्वोत्तम अनुभव और विश्वस्तरीय शिक्षण अनुभव प्रदान कराने के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button