उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

बैंक आफ इंडिया ने ग्राम पंचायत मकरेड़ा में लगाया केवाईसी शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

गाजियाबाद। शुक्रवार को पंचायत घर मकरेडा में बैंक आॅफ इंडिया शाखा दुहाई के तत्वावधान में केवाईसी एवं वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं – प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना , जन धन खाता योजना, कृषि उपकरणों हेतु लोन, पेंशन आदि के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने की जबकि संचालन वरुण त्यागी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ अभिनव गोपाल ने सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों से सरकार जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर को उक्त योजनाओं से लाभ होगा। सोलर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प है बिजली के लिए इससे गरीब आदमी का भला होगा। बैंक आॅफ इंडिया इन योजनाओं में आपका सहयोग करेगा। बैंक आॅफ इंडिया के महाप्रबंधक मनोज कुमार,आंचलिक प्रबंधक कुमार प्रशांत, उप आंचलिक प्रबंधक विनय उपकारी, एलडीएम बुद्ध राम ने बुके, शॉल भेंटकर मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान को सम्मानित किया । महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को आश्वाशन देते हुए कहा कि गरीब किसान मजदूर के लिए बैंक आॅफ इंडिया के द्वार सदैव खुले रहेंगे। इन योजनाओं में आपका सहयोग करेंगे। जनपद के पांच शाखाओं के प्रबंधक, सीकरी, रिस्तल, राजनगर एक्सटेंशन, दुहाई ,गाजियाबाद ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर एसएसजी ग्रुप रिस्तल की महिलाओं को लोन हेतु स्वीकृति पत्र एवं दुहाई के कृष्णपाल को पुत्र की मृत्यु के पश्चात प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के अंतर्गत चार लाख रुपए का चेक मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। सभी का धन्यवाद करते हुए ग्राम प्रधान ने जल मिशन के अंतर्गत चल रहे टंकी निर्माण के असंतोषजनक कार्य की शिकायत सीडीओ से की जिसका शीघ्र ही निवारण करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विनायक शर्मा,अमन सक्सेना, स्मृति गुप्ता, तनु शर्मा, सारिक खान, जितेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button