मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

Bajrangi Bhaijaan का सीक्वल लाने वाले हैं सलमान खान, ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर चल रहा है काम

नई दिल्ली। सलमान खान की हिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान को लेकर एक खुशखबरी है वह ये कि दबंग खान 2015 में आई अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने के मूड में हैं। फैन्स भी चाहते थे कि सलमान कि इस फिल्म का सीक्वल बने और अब लगता है कि जल्द ही उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है।

बता दें कि बजरंगी भाईजान सलमान की खान की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही है। ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म एनालिस्ट की माने तो फिल्म ने कुल मिलाकर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

वहीं , सलमान खान को चाहने वालो के लिए खुसी कि बात ये भी है कि अब सलमान फिल्म ‘अंतिम’, ‘पठान’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की पठान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में दबंग खान का कैमियो रोल है, तो वहीं वह अंतिम और टाइगर 3 में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button