लेटेस्टशहर

एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किए गए बी व सी सर्टिफिकेट

गाजियाबाद। 13 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी गाजियाबाद द्वारा आयोजित सीएटीसी 136 जोकि दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद मेरठ रोड पर गत 29 जनवरी 2021 से आयोजित किया गया। उस का समापन समारोह कैंप कमांडेंट कर्नल दीपचन्द के द्वारा किया गया। इस शिविर में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और 37 बीएन गाजियाबाद से आए हुए बी सर्टिफिकेट के 72 कैडेट्स और सी सर्टिफिकेट के 44 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। ‘इ’ सर्टिफिकेट के लिए पांच दिवसीय कैंप जिस का समापन 2 फरवरी को किया गया और सी सर्टिफिकेट के कैडेट का कैंप समापन 4 फरवरी को हुआ। शिविर के दौरान कैडेट्स को उनकी आगामी बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षा के आधार पर सिखलाई गई ताकि कैडेट अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सी सर्टिफिकेट की परीक्षा 13 और 14 फरवरी को निर्धारित है। सी सर्टिफिकेट कैडेटों के प्रैक्टिकल प्रशिक्षण पर ज्यादा ध्यान दिया गया ताकि वह अपनी आगामी परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त कर सकें। शिविर के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित करते हुए उन्हें मेडल दिए गए।
कैंप के समापन समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल दीपचन्द ने सभी कैडेटों को उनकी आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और जीवन में बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ सुझाव दिए। इस मौके पर सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर सतीश कुमार, सीनियर जीसीआई शालिनी, सीनियर जीसीआई निशा सिंह, सीनियर जीसीआई पूजा तोमर और बटालियन के समस्त पीआई और सिविल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button