उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा
सिल्वरलाइनर्स द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का शुभारम्भ



गाजियाबाद। जिला अधिकारी एवं इंडीपेन्डेन्ट स्कूल्स फैडरेशन के आह्वान पर सिल्वरलाइन प्रैस्टिज स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता एवं राखी बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए जागरूकता रैली हर घर तिरंगा, स्कूल कैम्पस से देश के जन-जन तक – हमारे दिल की धड़कन हमारे स्वतंत्रता नायकों के लिए आयोजित की गयी । जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिए । इन कार्यक्रमों में स्कूल के सभी छात्र-छा़त्राएं, मैनेजमेन्ट सदस्य, प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।



