उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

10 वें राष्ट्रीय डेंगू दिवस सरकारी अस्पतालों में हुई जागरुकता गोष्ठी

गाजियाबाद। 16 मई डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह 10वाँ राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया गया है। जिसके उपलक्ष्य में समस्त सीएचसी एवं समस्त नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू से बचाव हेतु क्या करें क्या न करें की संगोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्यालय स्तर पर प्रमुख कार्यक्रम एमबी गर्ल्स बालिका इण्टर कॉलेज चन्द्रपुरी में आयोजित किया गया यहाँ पर लगभग 200-250 छात्राओं के साथ-साथ वहाँ अध्यापिका भी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डेंगू से बचाव हेतु छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाये गये। इसमें 5 सबसे अच्छे पोस्टर बनाने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पाथ संस्थान की तरफ से डाक्टर अफिशा एवं रिति फाउडेन्शन के संचालक ने भी डेंगू से बचाव हेतु अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रतिभाग किया। विद्यालय के सभागार में उपस्थित छात्राओं एवं सभी स्टाफ को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक करते हुए इसमें भागीदारी हेतु शपथ दिलायी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सर्विलान्स अधिकारी डा. आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा, सहायक मलेरिया अधिकारी नरेन्द्र कुमार, एपिडिमियोलोजिस्ट डा. शिवी अग्रवाल, चिकित्साधिकारी डा. रितु वर्मा महाराजपुर प्रथम आदि मौजूद रहे, साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी गाजियाबाद द्वारा जनमानस को डेंगू से रोकथाम एवं बचाव हेतु अपना अपना सहयोग प्रदान की अपील की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button