लेटेस्टशहर

15 वर्षों तक हिन्ट मीडिया से जुड़े रहे अवधेश कुमार का निधन

  • शोक में डूबे कर्मचारी, सभी कार्यालय रखे गए बंद
    गाजियाबाद।
    विगत 15 वर्षों से जुड़े रहे अवधेश कुमार शर्मा का आज निधन हो गया। वे डेंगू से पीड़ित थे। अवधेश कुमार के निधन से पूरे हिन्ट मीडिया समूह में शोक की लहर छा गई। हिन्ट मीडिया समूह के हिन्ट रेडियो के प्रसारण समेत सभी आफिसों को बंद रखा गया। हिन्ट मीडिया समूह के चेयरमैन कमल सेखरी ने अवधेश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि डेढ़ दशक तक अवधेश कुमार ने संस्थान को जो अपनी सेवाएं दी हैं उससे वह परिवार के सदस्य के रूप में था। उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना खुद का ही बेटा खोया है। बेहद मृदुल व हंसमुख स्वभाव के धनी अवधेश कुमार शर्मा बतौर ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। हिन्ट मीडिया समूह के सभी कार्यालयों के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर द्विवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button