उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मोदीनगर के ग्राम रोरी में अवैध कालोनी पर चला प्राधिकरण का बुल्डोजर

गाजियाबाद। जीडीए वीसी के निर्देशन में एवं प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में मुकेश ठाकुर, गौरव चौहान, एमजी प्रोपर्टीज तथा जितेन्द्र कुमार, सुनील व्यास द्वारा खसरा संख्या-922, 923 व 924, ग्राम रोरी, मंगल विहार कालोनी के पीछे, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 17000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में सड़क, बाउण्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button