राष्ट्रीय

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है और आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। राजधानी दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने आतिशी को नई मुख्यमंत्री को तौर पर चुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button