लेटेस्टशहर

क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में शहर के एथलीटस ने दिखाया दमखम

गाजियाबाद। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ ग्राउंड पर नवीं डिस्ट्रिक्ट एनुअल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप पुरूष, महिला व बालक तथा बालिका वर्ग में हुई। इसमें सैकड़ों एथलीटस ने दमखम दिखाया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान कर्ण पाल सिंह ने किया। महिला वर्ग में स्वाति व अंडर-18 बालिका वर्ग में राशि अव्वल रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग में सिकंदर को पहला, प्रिंस सिरोही को दूसरा व शिवम को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में अजीत को पहला, दीपक यादव को दूसरा व राहुल पटेल को तीसरा स्थान मिला। अंडर-16 बालक वर्ग में संजीव विजेता रहे। आदित्य दूसरे व विकास तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 बालिका वर्ग में भारती विजेता रही। अंडर-20 बालक वर्ग में अक्षय शर्मा पहले, विशाल चौधरी दूसरे व सूरजपाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका वर्ग में गौरी ने बाजी मारी। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव लिखिराम चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सिद्धार्थ नगर में 12 दिसंबर से होने वाली यूपी स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेंगे। संस्था के अध्यक्ष नीरज कुमार, आयोजक डायरेक्टर राजीव चौहान, आयोजन सचिव सुशांत खुठैल, मीट मैनेजर राजकुमार मलिक आदि भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button