लेटेस्टशहर

एसएसपी के बदलते ही बदमाशों ने की 40 लाख की लूट

गाजियाबाद। देररात शासन ने गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक का तबादला कर दिया। मुरादाबाद के एसएसपी पवन कुमार नए एसएसपी बनाए गए हैं। नए एसएसपी को बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने चैन्नई के चावल कारोबारी आनंद से 40 लाख रुपए की लूट का अंजाम दे डाला। हथियारबंद चार बदमाशों ने आरडीसी में एक अधिवक्ता के चैंबर में इस वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को बट मारकर घायल कर दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button