आरकेजीआईटीएम में अरूनिमा 2025 फ्रेशर पार्टी का शानदार आयोजन


गाजियाबाद। आरकेजीआईटीएम गाजियाबाद में अरूनिमा 2025 फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। जिसका विधिवत उदघाटन संस्थान के वाईस चेयरवूमन आंचल गोयल, ग्रुप एडवाईजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डायरेक्टर डॉ. राकेश गोयल, डीन स्टुडेंट वेलफेयर हरि गोपाल गर्ग, डीन एकेडमिक्स प्रो. मनोरमा शर्मा, कैप्टन (डॉ.) दिनिषा भारद्वाज सिंह डायरेक्टर प्रिंसिपल आरकेजी ग्लोबल स्कूल, द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया। संस्थान की वाईसचेयर वूमन श्रीमती आंचल गोयल द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्होंने प्रथम वर्ष के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आप स्कूल से कालेज का सफर तय करेगें तो आपको कई सारे अवसर प्राप्त होगे जैसे कालेज फेस्ट, टैक्नीकल प्रोजक्टस, अच्छा रोजगार अवसर के अवसर आदि। इस अवसर पर संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने रंगारग कार्यक्रम, रैम्प वॉक एवं नृत्य कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं का चयन इस प्रकार हआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आभा वत्स, मिस खुशबू पाण्डेय, प्रॉक्टर डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय, मि. संदीप सिंह, मिस निधि गर्ग, मि. मनीष श्रीवास्तव आदि सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं स्टॉफ का योगदान रहा। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. आभा वत्स ने सभी छात्र एवं छात्राओं को अत्यधिक मेहनत करके संस्थान को गौरवान्वित करने के लिये प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



